देश

शारदा सिन्हा के निधन से देश गमगीन, पीएम मोदी ने बताया अपूरणीय क्षति, दिग्गजों ने ऐसे किया याद

शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी सहित कई बड़े नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने शोक जताया है। किसने क्या कहा जानिए।

Image

शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम ने जताया शोक

Sharda Sinha Passes Away: पद्मश्री लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। कल ही एम्स अस्पताल ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। एम्स अधिकारियों ने बताया कि आज रात 9.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी सहित कई बड़े नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने शोक जताया है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताते हुए कहा- सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

वहीं, बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शारदा जी के निधन से वे अत्यंत दुखी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया।

वहीं, मशहूर कवि कुमार विश्वास ने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्हें अपनी बड़ी बहन बताया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नेभी इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

बीजेपी सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article