Bihar Floor Test: बिहार के दो बाहुबली, जो नीतीश कुमार की नाव पर हो सकते हैं सवार; एक की पत्नी तो एक का बेटा है राजद से विधायक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 12, 2024, 11:20 AM IST

Bihar Floor Test: बिहार के छोटे सरकार अनंत सिंह एक जमाने में नीतीश के काफी करीब थे। नीतीश को पटना और आसपास के इलाकों में बढ़त दिलाने के लिए जाने जाते थे। नीतीश जब सीएम बने तो अनंत सिंह को छोटे सरकार कहलाए।

Bihar Floor Test: बिहार के दो बाहुबली नेता 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में लालू यादव से इतर खेला कर सकते हैं। दोनों फिलहाल राजद में हैं, लेकिन नीतीश से उनकी करीबी छिपी नहीं है। हम बात कर रहे हैं, बाढ़-मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार की और कोसी इलाके के बाहुबली आनंद मोहन की। आनंद मोहन का बेटा तो अनंत सिंह की पत्नी फिलहाल राजद से विधायक हैं।

anant singh anand mohan

बिहार के दो बाहुबली नेता अनंत सिंह और आनंद मोहन (फोटो- सोशल मीडिया)

End of Feed