Bihar JDU Mla Bribe Offer : नीतीश सरकार (Nitish Kumar) फ्लोर टेस्ट (Floor Test) में पास हो गई है वहीं अब जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने पुलिस में आरजेडी नेताओं पर केस दर्ज कराया है आरोप है कि जेडीयू विधायकों (JDU MLA) को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए के ऑफर किए गए, गौर हो कि नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है।
आरोप है कि जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए के ऑफर किए गए
जेडीयू विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण का भी केस दर्ज कराया गया है, जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने आरोप लगाया है कि जेडीयू के विधायक संजीव और तेजस्वी यादव के करीबी सुनील कुमार ने मिलकर इसे अंजाम दिया है।
'जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए के ऑफर'
वहीं जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने आरोप लगाया है कि जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए के ऑफर दिए गए थे साथ ही यह भी कहा गया है कि जेडीयू विधायकों को पैसे के साथ-साथ मंत्री पद का भी ऑफर दिया जा रहा था।
130 वोट विश्वास मत के पक्ष में पड़े
सनद रहे कि बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल किया डिप्टी स्पीकर को जोड़कर 130 वोट विश्वास मत के पक्ष में पड़े उधर प्रस्ताव पर चर्चा के बाद राष्ट्रीय जनता दल सहित महागठबंधन के दल सदन से वॉकआउट कर गए। नीतीश सरकार के खिलाफ कोई वोट नहीं पड़ा। इससे पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को उनके पद से हटाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की गिनती हुई।
