'पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए लालू यादव', बिहार- बीड़ी विवाद पर फूटा डिप्टी CM विजय का गुस्सा; तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 6, 2025, 10:54 AM IST

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव पर बिहार में अशांति फैलाने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाया। विजय सिन्हा ने कहा, “जिन्होंने बिहार को पलायन और बर्बादी की ओर धकेला, वे अब अपने अंतिम चरण में हैं। धृतराष्ट्र की तरह अपने बेटों के मोह में अंधे होकर वे फिर से बिहार को अस्थिर करना चाहते हैं। हाल ही में लालू यादव ने पीएम मोदी पर बिहार से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगाने का आरोप लगाया था।

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े बिहार में सियासी पारा चढ़ने लगा है। बीजेपी और महागठबंधन की अगुवाई कर रही राजद के नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव राज्य में अशांति फैलाने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

vijay sinha

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू यादव पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: ANI)

विजय सिन्हा ने कहा, “जिन्होंने बिहार को पलायन और बर्बादी की ओर धकेला, वे अब अपने अंतिम चरण में हैं। धृतराष्ट्र की तरह अपने बेटों के मोह में अंधे होकर वे फिर से बिहार को अस्थिर करना चाहते हैं, लेकिन अब बिहार के लोग यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।" हाल ही लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी वोट तो बिहार से चाहते हैं, लेकिन फैक्ट्री गुजरात में लगाते हैं। वहीं, उन्होंने कहा था कि गुजरातियों को बिहारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

End of Feed