Bihar Election: महागठबंधन ने जारी किया स्पेशल मेनिफेस्टो, SC-ST जैसा EBC कानून, सरकारी ठेकों में 50% और निकायों में 30% आरक्षण

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने अतिपिछड़ा वर्ग के लिए विशेष मेनिफेस्टो जारी किया है। मेनिफेस्टो में पंचायत और नगर निकाय में आरक्षण 20% से बढ़ाकर 30% करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, आबादी के अनुपात में आरक्षण की 50% सीमा बढ़ाने के लिए कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Mahagathbandhan Releases Special Manifesto: बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच महागठबंधन ने अतिपिछड़ा के लिए न्याय संकल्प स्पेशल मेनिफेस्टो जारी किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेताओं ने ने मेनिफेस्टो के पहले भाग का ऐलान किया है।

mahagathbandhan news

महागठबंधन ने अतिपिछड़ा के लिए न्याय संकल्प स्पेशल मेनिफेस्टो जारी किया है।(फोटो सोर्स: कांग्रेस एक्स हैंडल)

विपक्ष ने दावा किया है कि सरकार बनने के बाद अतिपिछड़ा वर्ग के लिए पंचायत तथा नगर निकाय में वर्तमान 20% आरक्षण को बढ़ाकर 30% किया जाएगा। आबादी के अनुपात में आरक्षण की 50% की सीमा को बढ़ाने हेतु, विधान मंडल पारित कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

End of Feed