Nitish Kumar Resignation News: बिहार की राजनीति में मंगलवार यानी 14 अप्रैल 2026 को बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। नीतीश कुमार कल यानी 14 अप्रैल मुख्यमंत्री पद (Nitish Kumar Resignation) से इस्तीफा देंगे। उनका 3 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल से मुलाकात का शेड्यूल तय है। अब बड़ा सवाल यह है कि नीतीश किसे अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे, यह भी कल फाइनल हो जाएगा, लेकिन वह नाम कौन होगा, इसे लेकर सिर्फ अटकलें ही अटकलें हैं।
नीतीश कुमार कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे
नीतीश कुमार का आज दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल से मुलाकात का समय तय हो गया है जहां वे बिहार सीएम पद (Bihar CM) से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपेंगे।काफी दिनों से कयास थे कि नीतीश कुमार मंगलवार यानी 14 अप्रैल को सीएम पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं, अब साफ है कि वो इस्तीफा दे रहे हैं।
नीतीश ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। इसी के साथ बिहार में उनके दो दशक के शासन का अंत होने जा रहा है। उन्होंने 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कल यानी 14 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी विधायकों के साथ-साथ केंद्रीय कृषि मंत्री और ऑब्जर्वर शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
शाम में एनडीए विधायक दल की बैठक
उसके बाद फिर शाम में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। कल दोपहर जदयू विधायक दल की भी बैठक कल बुलाई गई है। जदयू विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में होगी। इसमें जदयू विधायक अपने विधायक दल का नेता चुनेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
ये नाम चल रहे हैं प्रमुखता से, किसके सिर सजेगा ताज?
बिहार के सीएम पद की रेस में कभी सम्राट चौधरी का नाम सामने आ रहा है, तो कभी श्रेयसी सिंह का। पहले संजय झा और निशांत कुमार के नाम के भी चर्चे थे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। जदयू अब सरकार में नेतृत्व की नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका निभाएगी। बीजेपी बिहार का अगला सीएम किसे घोषित करेगी, यह भी कल शाम तक ही पता चलेगा।
