देश

VIDEO: 'मैं क्षमा प्रार्थी हूं...', जब सिलीगुड़ी में अचानक एक शादी समारोह में पहुंच गए PM मोदी

PM Modi in Siliguri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिलीगुड़ी में अचानक एक शादी समारोह में शामिल हुए, जहां उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए।

Image

सिलीगुड़ी में अचानक एक शादी समारोह में पहुंच गए प्रधानमंत्री

Photo : Times Now Digital

PM Modi in Siliguri: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा जोर-शोर से रैलियां कर रही हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा का सिलीगुड़ी दौरा चर्चा के केंद्र में बना हुआ है, जहां पर उन्होंने न सिर्फ वीडियो बनाए, बल्कि अचानक एक शादी समारोह में भी पहुंच गए।

एक शादी में शामिल हुए PM मोदी

पीएम मोदी रविवार को अचानक सिलीगुड़ी में एक शादी समारोह में शामिल हुए, जहां पर उन्हें देखकर लोग दंग रह गए। इस दौरान, पीएम मोदी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भी दिखाई दिए। इस घटनाक्रम का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में पीएम मोदी को हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मेरे आने से अगर आपको कोई असुविधा हुई हो, तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं''

पीएम मोदी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, वहां मौजूद लोग 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे। इसके बाद पीएम मोदी ने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद भी दिया।

TMC पर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह ने पूर्वोत्तर को देश के शेष भाग से अलग करने के लिए रणनीतिक सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की धमकी दी थी, और तृणमूल कांग्रेस ने अपनी 'तुष्टिकरण की राजनीति' के कारण सड़कों से लेकर संसद तक उन्हें समर्थन दिया।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति ने राज्य को बदहाल कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया, ''देश में 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह सक्रिय है, जिसने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की धमकी दी। वे पूर्वोत्तर को देश से अलग करना चाहते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त तृणमूल कांग्रेस, सड़कों से लेकर संसद तक ऐसे लोगों का समर्थन करती है। यही तृणमूल का असली चेहरा है।''

उन्होंने कहा, ''यह परियोजना न केवल बंगाल और सिक्किम के बीच रेल संपर्क सुनिश्चित करेगी, बल्कि यह क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी मजबूत करेगी, जिसका सीधा लाभ दार्जिलिंग के युवाओं को मिलेगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article