PM Modi Nitish Meeting: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 7, 2024, 06:42 PM IST

PM Modi Nitish Meeting: बिहार के CM नीतीश दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं, गौर हो कि नीतीश हाल ही में आरजेडी गठबंधन से अलग हुए हैं।

m

PM Modi Nitish Meeting

बिहार के CM नीतीश दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे

PM Modi Nitish Meeting: बिहार के CM नीतीश दिल्ली पहुंचे है और उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हुई है माना जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा संभव है, बताया जा रहा है कि नीतीश अमित शाह-जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे, बताते हैं कि नीतीश कुमार आज दो दिन के लिए दिल्ली पहुंचे थे, यहां उनका बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

बिहार में हालिया उलटफेर के बाद NDA सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की PM मोदी से ये पहली मुलाकात है इससे पहले पिछले साल सितंबर में G20 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में दोनों मिले थे उसके बाद अब ये मुलाकात हो रही है, ये मीटिंग कई मामलों में अहम मानी जा रही है।

End of Feed