Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव ने विभागों के 'खाली पदों' को जल्द भरने का दिया निर्देश

Bihar Recruitment News: बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी के साथ बैठक कर सभी विभागों को ऊर्जा की अत्याधिक खपत रोकने के लिए दिए ऊर्जा ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं।

Bihar Recruitment News: बिहार राज्य के करीब 10 विभागों में खाली पड़े करीब 49 हजार 591 पदों को भरने की कवायद जल्द शुरू होने जा रही है। इसे लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सोमवार को मुख्य सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Bihar Recruitment News

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा

विभागों के स्तर पर दी गई प्रस्तुतिकरण के माध्यम से यह बात सामने आई कि 10 विभागों खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, कृषि, लघु जल संसाधन, पशु एवं मत्स्य संसाधन, सहकारिता, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा गन्ना उद्योग विभागों में अलग-अलग पदों की 49 हजार 591 रिक्तियां मौजूद हैं। इन्हें भरने से संबंधित प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश मुख्य सचिव ने दिया। इन विभागों की 14 हजार 968 पदों को भरने की रिक्तियां संबंधित आयोगों को भेज दी गई है। सात निश्चय-2 के अंतर्गत विभागों में यह बहाल की जा रही है।

End of Feed