Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 'महा-शपथ' की तैयारी, पटना जाकर आज NDA नेताओं के साथ बैठक करेंगे अमित शाह

Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले पटना में सियासी हलचल तेज है। भाजपा नेतृत्व जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को संतुलित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। इस पूरी प्रक्रिया में गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका सबसे निर्णायक मानी जा रही है। अमित शाह आज पटना रवाना होने वाले हैं। बताते चलें कि 7 मई को दोपहर 12 बजे से होने वाले इस भव्य समारोह के लिए पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पटना में प्रशासनिक तैयारियां तेज है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना जाएंगे। एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कैबिनेट विस्तार पर मंथन होगा। आज शाम 5 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

amit shah

बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज अमित शाह जा रहे पटना। AI IMAGE

उम्मीद जताई जा रही है कि आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। यह बैठक केवल औपचारिक नहीं बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम है, क्योंकि इसी के बाद सरकार अगले चरण यानी कैबिनेट विस्तार की ओर बढ़ेगी।

End of Feed