Bihar Cabinet Expansion: बिहार में गुरुवार यानी 7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में इस शपथ ग्रहण के लिए भव्य समारोह की तैयारियां तेज है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। इसको लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जदयू के कोटे से ज्यादातर पुराने चेहरों को ही दोहराया जाएगा। कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा। AI IMAGE
किस पार्टी से कितनी सीटें?
बीजेपी से 12, जदयू से 11, एलजेपी(आर) से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। 6 सीटें मंत्रियों की अभी खाली रखी जाएगी। बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं।
जेडीयू से संभावित मंत्री
नए मंत्रियों में जेडीयू से पुराने सभी चेहरों को फिर से जगह मिलेगी। पिछली सरकार में नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू से कुल 8 मंत्री थे जिनमें विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी CM के तौर पर शपथ ले ली है। जेडीयू कोटे से बचे 6 मंत्री में श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान का फिर से मंत्री बनना तय है।
इनके अलावा जेडीयू से 5 नए मंत्री भी होंगे इनके नाम हैं, श्वेता गुप्ता, भगवान कुशवाहा, रत्नेश सदा, शीला मण्डल, बुलो मण्डल।
बीजेपी से संभावित नाम
विजय सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर, सुरेंद्र मेहता, और संजीव चौरसिया।( इसके अलावा नीतीश मिश्रा और सुनील पिंटू की भी चर्चा है)
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संभावित नाम
पूर्व मंत्री संजय पासवान का नाम फ़ाइनल बताया जा रहा है, पूर्व मंत्री संजय सिंह पर चिराग के फैसले का इंतजार।
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा
उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा या उनके पुत्र पूर्व मंत्री दीपक प्रकाश में से किसी एक को मौक़ा मिल सकता है।
