सिवान में पटाखा बनाते-बनाते घर में विस्फोट, 4 लोगों की मौत, कई घायल, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

बिहार के सिवान जिले के आलमापुर गांव में पटाखा बनाते समय एक फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

बिहार के सिवान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के आलमापुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके की खबर है। शुरुआती जानकारी में दावा किया जा रहा है कि इस घटना में अभी तक 4 लोगों के मरने की सूचना है, उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा, कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सिवान के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने इस घटना को लेकर बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

पटाखा बनाते समय घर में भीषण धमाका

पटाखा बनाते समय घर में भीषण धमाका

यह घटना सिवान के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव की है। सिवान के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया है कि घटना मकान में पटाखा बनाने के दौरान हुई। उन्होंने कहा कि धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लोग घरों से बाहर निकल आए।

End of Feed