डोमिसाइल नीति को लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बोले- 'बिहार में 100 प्रतिशत...'

Bihar Elections 2025: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रदेश में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दुख होता है कि बिहार सबसे गरीब राज्य है और सबसे अधिक पलायन यहां से हो रहा है। इस प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार का क्या विकास हुआ?

Bihar Assembly Elections: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रदेश में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे झूठी पार्टी बताया। तेजस्वी यादव पटना में आयोजित पाल महासम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा देने जाने के लिए अभिभावकों से पैसा लेने पड़ते हैं। लेकिन, जब महागठबंधन की सरकार आएगी, तो परीक्षा देने के लिए आने-जाने का खर्च सरकार वहन करेगी।

Tejashwi Yadav

महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी : तेजस्वी यादव

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित पाल सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समुदाय की ओर से एक जीवित भेड़ उपहार भेंट की गई। तेजस्वी यादव ने मंच पर उस भेड़ को सहज भाव से स्वीकार किया। इस कार्यक्रम में भेड़ को पाल समाज की पारंपरिक आजीविका और पहचान का प्रतीक माना गया। बताया गया कि तेजस्वी सम्मेलन से जाने के दौरान भेड़ को भी साथ ले गए।

End of Feed