Bihar assembly elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्य में चुनाव दो से तीन चरणों में हो सकता है बताते हैं कि दीवाली और छठ को ध्यान में रख कर चुनाव की तारीख तय होगी, बता दें कि
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, उससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक है।
आयोग बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटा है और इसी क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस महीने (जून) में बिहार का दौरा करेंगे,
वहीं इस बीच, चुनाव आयोग कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहा है।
'सभी बीएलओ को पहचान पत्र दिए जाएंगे'
आयोग की कोशिश है कि जैसे महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में मतदाता सूची को लेकर आरोप लगे, वैसे आरोप बिहार में न लगें इसलिए बीएलओ की ट्रेनिंग भी हुई, सभी बीएलओ को पहचान पत्र दिए जाएंगे ताकि वे घर-घर जाकर सत्यापन कर सकें।
'चुनाव आयोग AI की चुनौती से निपटने को भी तैयार'
बिहार में मतदाता सूची अपडेट कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि 18 वर्ष की उम्र के नौजवानों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके अब डुप्लीकेट EPIC नंबर नहीं होंगे, इन्हें खत्म कर दिया गया है चुनाव आयोग AI की चुनौती से निपटने को भी तैयार है जल्दी ही चुनाव आयोग में एक सेल का गठन किया जाएगा जहां एआई से जुड़े मुद्दों पर नजर रखी जाएगी।
