क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आएंगे? बिहार के लोगों से खुद की ये अपील

Bihar Politics: क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाएंगे? इस सवाल का जवाब जब मीडिया ने निशांत से पूछा तो उन्होंने इसका जवाब दिए बिना वो वहां से चले गए। आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने पिता के बारे में क्या कुछ कहा।

Will Nitish Kumar's son Nishant Kumar join politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है। वो ये दावा कर रहे हैं कि नीतीश की तबीयत अब ठीक नहीं है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का बड़ा बयान सामने आया है। एक सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या नीतीश के बेटे निशांत राजनीति में आने वाले हैं? आपको इस रिपोर्ट में सबकुछ बताते हैं।

Nishant Kumar Son of Nitish Kumar

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार।

क्या सचमुच नीतीश कुमार अस्वस्थ्य हैं?

जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से ये सवाल पूछा गया कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं, इस पर उन्होंने कहा नहीं वो बिल्कुल हंड्रेड परसेंट (100 फीसदी) स्वस्थ है और अच्छे हैं।

End of Feed