Big Revelation on Pahalgam Terror Attack: 'पहलगाम आतंकी हमले' को लेकर खुलासे सामने आ रहे हैं बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच और आतंकियों की तलाश अब 54 रास्तों पर टिकी है, बताते हैं कि बेसरन घाटी से 54 रास्ते अलग अलग दिशाओं में जाते हैं इनमें कुछ रास्ते ऊपर की तरफ घने जंगलों और पहाड़ों की तरफ तो कुछ रास्ते नीचे तराई में है।
ये रास्ते कश्मीर के अलग अलग हिस्सों से जुड़े हैं, जंगल के इन रास्तों में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस का जबरदस्त ऑपरेशन चल रहा है, वहीं कई OGW गिरफ्तार किए गए हैं सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन के लिए इन्हें लेकर जंगलों में जा रहे हैं।
कई जगह हाइड आउट भी मिले हैं,लेकिन उनमें लंबे समय से कोई रहा नहीं है सूत्रों के मुताबिक आतंकी अभी कहीं जंगल में ही हाइड आउट में छिपे हैं अब तक जांच और बयानों से पता चला है कि फायरिंग में केवल तीन आतंकी शामिल थे बाकी कुछ आतंकी पीछे बैक अप में थे।
कहा जा रहा है कि आतंकी बहुत ही हाइली ट्रेंड है और आतंकी हमले के पहले टूरिस्ट स्पॉट की पहले प्रॉपर रेकी हुई है पहलगाम में अलग अलग टूरिस्ट स्पॉट की रेकी की गई।
