सैफ अली खान पर हमला करने वाले के बारे में बड़ा खुलासा, पत्नी करीना ने पुलिस को बताया सबकुछ

Kareena Kapoor Khan Statement: अभिनेता सैफ अली खान की हालत फिलहाल कैसी है? इस सवाल का जवाब डॉक्टर ने दिया है। इसी बीच सैफ की पत्नी करीना ने पुलिस को बताया कि हमलावर आक्रामक था लेकिन उसने आभूषणों को हाथ नहीं लगाया। वहीं चिकित्सक का कहना है कि सैफ की हालत में सुधार हो रहा है, दो से तीन दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

Saif Ali Khan Attacked Case: अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी एवं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के खान दंपति के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना के सिलसिले में करीना के बयान दर्ज किए हैं।

Saif Ali Khan Knife Attack.

सैफ अली खान के हमलावर के बारे में करीना ने बताई बड़ी बात।

करीना कपूर ने हमलावर के बारे में पुलिस को बताया

एक हमलावर ने सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित खान (54) के अपार्टमेंट में घुसकर उनपर पर हमला कर दिया था। हमलावर ने अभिनेता की गर्दन सहित कई जगहों पर चाकू से वार किए थे। खान को लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई। अधिकारी ने बताया कि करीना ने अपने बयान में कहा कि सैफ के साथ हाथापाई के दौरान हमलावर बहुत आक्रामक हो गया था और उसने सैफ पर कई बार चाकू से वार किया। हालांकि, उसने खुले में रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया।

End of Feed