देश

महंगी आइसक्रीम पिघली हुई पहुंची तो बिफरीं महुआ मोइत्रा, स्विगी से मांगे अपने पैसे वापस

मोइत्रा ने गुरुवार देर रात एक्स पर ऑनलाइन खाद्यसामग्री सेवा प्रदाता कंपनी स्विगी को पोस्ट कर कहा, माफ करना स्विगी, आपको अपनी सेवा सुधारनी होगी।

Image

महुआ मोइत्रा

Photo : ANI

Mahua Moitra Ice-Cream Case: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ऑनलाइन आइसक्रीम की खराब डिलीवरी को लेकर स्विगी से शिकायत दर्ज कराई है। महुआ ने एक्स पर इसकी शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने जो महंगी आइसक्रीम ऑर्डर की थी, वह खराब हो गई। महुआ की शिकायत के बाद स्विगी ने खेद जताते हुए अपना ऑर्डर नंबर शेयर करने को कहा।

मोइत्रा ने गुरुवार देर रात एक्स पर ऑनलाइन खाद्यसामग्री सेवा प्रदाता कंपनी स्विगी को पोस्ट कर कहा, माफ करना स्विगी, आपको अपनी सेवा सुधारनी होगी। मैंने महंगी आइसक्रीम ‘माइनस थर्टी मिनी स्टिक’ मंगवाई थी और वह खराब हालत में मेरे पास पहुंची जो कि खाने लायक बिल्कुल नहीं थी, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जल्द से जल्द रकम वापसी या दूसरी आइसक्रीम मिलने की उम्मीद है।

स्विगी ने तृणमूल सांसद को जवाब देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर उनकी मदद करेंगे। स्विगी ने मोइत्रा की पोस्ट के जवाब में कहा, यह जानकर खेद है कि आपको यह समस्या आई। कृपया अपना ऑर्डर नंबर साझा कीजिए। हम मदद करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article