देश

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कई दिग्गजों की छुट्टी तो कई नए की हुई एंट्री, देखिए नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश में बतौर एआईसीसी सचिव के रूप में धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी और तौकीर आलम पहले की तरह ही काम करते रहेंगे। राजस्थान के दो पूर्व विधायकों दानिश अबरार और दिव्या मदेरणा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Image

कांग्रेस में फेरबदल

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • एआईसीसी के सचिवों तथा संयुक्त सचिवों की नियुक्ति
  • दीपिका पांडे सिंह को सचिव के उत्तरदायित्व से मुक्त किया गया
  • गौरव पंधी को एआईसीसी सचिव बनाया गया

कांग्रेस में संगठन के स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। कई दिग्गजों का पत्ता साफ हो गया है, कुछ युवाओं की एंट्री हुई है। कांग्रेस के नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की सूची शुक्रवार शाम जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को संबंधित महासचिवों/प्रभारियों के साथ संबद्ध एआईसीसी सचिव/संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने क्या कहा

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिवों तथा संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की। ये पदाधिकारी संबंधित राज्यों में पार्टी के महासचिवों एवं प्रभारियों के साथ संबंद्ध होंगे।

कहां-कहां हुआ बदलाव

  • कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे प्रणव झा और गौरव पंधी को एआईसीसी सचिव बनाया गया है।
  • पार्टी के संचार विभाग के तहत एआईसीसी सचिव की भूमिका निभा रहे विनीत पुनिया यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
  • हालांकि उनके साथ इस विभाग में रुचिरा चतुर्वेदी को भी सचिव नियुक्त किया गया है।
  • राजस्थान के दो पूर्व विधायकों दानिश अबरार को दिल्ली और दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के लिए सचिव नियुक्त किया गया है।
  • अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुंदन पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ बतौर एआईसीसी सचिव काम करेंगे।
  • धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी और तौकीर आलम पहले की तरह उत्तर प्रदेश में बतौर एआईसीसी सचिव काम करते रहेंगे।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी यादव को भी सचिव नियुक्त किया गया है।
  • झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह को सचिव के उत्तरदायित्व से मुक्त किया गया है।
  • बतौर सचिव हिमाचल प्रदेश की सह-प्रभारी राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन को भी इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।
  • उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य काजी निजामुद्दीन सचिव बने रहेंगे, हालांकि उन्हें राजस्थान की जगह महाराष्ट्र का सह-प्रभारी बनाया गया है।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प