5 रुपये में मछली-चावल,स्कूल-कॉलेज के पास शराब की दुकानें नहीं; सीएम सुवेंदु अधिकारी ने लिए बड़े फैसले

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। इनमें 5 रुपये में मछली-चावल का भोजन देने और स्कूल-कॉलेज के पास शराब की दुकानें नहीं खोलने का निर्णय शामिल है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही राज्य आमूलचूल परिवर्तनों के दौर से गुजर रहा है। सीएम सुवेंदु अधिकारी जनता के हित में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इस बीच आज भी सीएम ने कुछ बेहद अहम फैसले किए हैं। इनमें अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत,400 विशेष कैंटीन में बेहद सस्ते रेट में भोजन और शराब की दुकानों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।

suvendu adhikari

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी।

सुवेंदु अधिकारी ने लिए ये अहम फैसले

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के लिए फॉर्म जारी करना शुरू करेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये दिए जाएंगे।

End of Feed