Hathras Stampede: BJP विधायक की कार से हाथरस भगदड़ कांड में पेशी के लिए कुछ ऐसे पहुंचे भोले बाबा

Bhole Baba Hathras Satsang:यूपी के हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि न्यायिक आयोग के सामने लखनऊ में पेश हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  1. स्वयंभू बाबा सूरजपाल उर्फ 'भोले बाबा' घटना की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुए
  2. बयान दर्ज कराने के लिए भोले बाबा विधायक बाबूराम पासवान की गाड़ी में सवार होकर न्यायिक आयोग पहुंचे
  3. हाथरस में दो जुलाई को सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी

Bhole Baba Hathras Satsang: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पिछली दो जुलाई को अपने सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में स्वयंभू बाबा सूरजपाल उर्फ 'भोले बाबा' घटना की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुए।हालांकि, नारायण साकार हरि के नाम से भी पहचाने जाने वाले सूरजपाल का नाम हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुलराई गांव में दो जुलाई को भगदड़ के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में आरोपी के रूप में शामिल नहीं है। तीन महीने पहले हुए इस हादसे में बयान दर्ज कराने के लिए भोले बाबा विधायक बाबूराम पासवान की गाड़ी में सवार होकर न्यायिक आयोग पहुंचे।

Hathras Satsang Stampede Bhole Baba Update

यूपी के हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी

उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन जुलाई को हाथरस त्रासदी की जांच और भगदड़ के पीछे किसी साजिश की संभावना की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित किया था।सूरजपाल के वकील ए.पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया, 'न्यायिक आयोग का कार्यालय यहां (लखनऊ) है और आज नारायण साकार हरि (सूरजपाल) को बयान देने के लिए यहां बुलाया गया था।'

End of Feed