Holi Mangal Milan: अर्जुनराम मेघवाल, अनुराग ठाकुर और अन्य गणमान्यों के साथ भारत विकास परिषद का धमाकेदार 'होली मंगल मिलन'

Holi Mangal Milan: इस मौके पर परिषद के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें जानी- मानी गायिका विधि शर्मा की पारंपरिक होली गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित जनसमूह ने रंग-गुलाल के साथ होली के त्योहार का आनंद उठाया और सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया।

Holi Mangal Milan: भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 'होली मंगल मिलन' कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में देश के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहे। अपने प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि होली के पर्व के माध्यम से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश सम्पूर्ण समाज में फैलाना चाहिए। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा समाजसेवा और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

Holi Mangal Milan

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 'होली मंगल मिलन' कार्यक्रम

इसके पश्चात, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने भी समारोह में शामिल होकर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'ऐसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को पुनर्जीवित करते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा है।' उनके उत्साहवर्धक शब्दों ने समारोह में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।

End of Feed