Bharat Ratna: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें घर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित
बता दें, कल ही राष्ट्रपति आवास पर 30 जनवरी को चयनित लोगों को भारत रत्न से नवाजा गया था। लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से आडवाणी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंच सकें थे। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में हुए भारत रत्न सम्मान समारोह में कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इन चारों ही लोगों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था। सरकार ने सभी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने भारत रत्न सम्मान प्राप्त हासिल किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह को दिया गया भारत रत्न उनके पोते जयंत चौधरी ने लिया। देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया, उनकी बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया।
