भारत बंद : पंजाब में सड़कों से बसें नदारद, यात्री परेशान, छात्र और ऑफिस जाने वाले हलकान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2024, 12:08 PM IST

भारत बंद के दौरान पंजाब में बसों की अनुपलब्धता के कारण मुख्य रूप से छात्रों और कार्यालय जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Bharat Bandh Today: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को स्वीकार करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का पंजाब में अधिक असर दिख रहा है। एसकेएम के भारत बंद आह्वान के कारण पंजाब में शुक्रवार को कई बसें सड़कों से नदारद रहीं, जिसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के बंद के आह्वान का समर्थन कर रहे हैं। एसकेएम के बैनर तले किसान पंजाब में कई जगहों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

Bharat Bandh Today

किसान संगठनों का भारत बंद

बस अड्डों पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे

भारती किसान यूनियन (राजेवाल), भारतीय किसान यूनियन (दकुंडा), भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल), भारतीय किसान यूनियन (कादियान) और कीर्ति किसान यूनियन समेत कई किसान संगठन बंद में हिस्सा ले रहे हैं। बंद के दौरान आज कई बस अड्डों पर यात्री अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करते दिखे। बसों की अनुपलब्धता के कारण मुख्य रूप से छात्रों और कार्यालय जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed