देश

IT ट्रिब्‍यूनलन से कांग्रेस को बड़ी राहत, कांग्रेस के खातों पर लगा फ्रीज हटा; विवेक तन्‍खा ने दी जानकारी

Congresss Accounts Frozen: कांग्रेस ने आयकर विभाग पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अकाउंट फ्रीज होने के कारण ना तो सैलरी देने का पैसा है और ना ही बिल के भुगतान हो पा रहे हैं।

Image

कांग्रेस के खातों पर लगा फ्रीज हटा

Congresss Accounts Frozen: IT ट्रिब्‍यूनलन ने कांग्रेस को बड़ी राहत देते हुए कांग्रेस के खातों पर लगे फ्रीज को हटा दिया है। इसकी जानकारी विवेक तन्‍खा ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दी।

बता दें इससे पहलेकांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाते हुए कहा था कि आयकर विभाग ने पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए हैं। उन्होंने कहा था कि यह 'लोकतंत्र की फ्रीजिंग' है। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा था कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। अकाउंट फ्रीज होने के कारण ना तो सैलरी देने का पैसा है और ना ही बिल के भुगतान हो पा रहे हैं।

दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में माकन ने कहा था कि मेरे पास आप सभी के साथ साझा करने के लिए बहुत परेशान करने वाली खबर है। कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और यूथ कांग्रेस के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।" हमें कल जानकारी मिली थी कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक का सम्मान नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच करने पर हमें पता चला था कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी जब्त कर लिए गए हैं।

यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर- माकन

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने जानकारी देते हुए कहा था कि हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।"

कांग्रेस नेता ने आगामी संसदीय चुनावों से पहले पार्टी के खातों को कथित तौर पर फ्रीज करने के पीछे की मंशा पर भी सवाल उठाया था। माकन ने टिप्पणी की थी कि जब राष्ट्रीय चुनावों की घोषणा से ठीक दो सप्ताह पहले प्रमुख विपक्षी दल के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। क्या आपको लगता है कि हमारे देश में लोकतंत्र जीवित है?" हमारे पास पैसे नहीं हैं, हमारे पास वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, इससे न केवल न्याय यात्रा बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा। हमने परसों आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील की और सुनवाई चल रही है। हम न्यायपालिका में विश्वास करते हैं।

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को बिहार पहुंची। यात्रा बिहार में अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज के बाद यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। यात्रा के बिहार से राज्य में प्रवेश करने के बाद वह उत्तर प्रदेश के चंदौली में अपने भाई के साथ शामिल होंगी। पूर्व-पश्चिम मणिपुर-मुंबई यात्रा 15 राज्यों से होकर 6700 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है और इसका उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए न्याय के संदेश को उजागर करना है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article