Gramin Bharat Bandh Impact on Indian Railway: कई जगह रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, पंजाब में 4 घंटे 'रेल रोको' का आह्वान..., कई ट्रेनें बाधित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2024, 09:21 AM IST

Gramin Bharat Bandh Affect on Indian Railway(भारत बंद से रेलवे सेवा प्रभावित, 16 Feb 2024): किसानों ने आज देशव्यापी भारत बंद बुलाया है। इस दौरान किसानों ने कई राजमार्गों को बंद करने का आह्वान किया है। भारत बंद के चलते किसान रेलवे ट्रैक पर भी पहुंच गए हैं और रेल यातायात को बाधित कर दिया है।

Bharat Bandh Impact on Indian Railway, Train Routes: न्यूतनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर किसानों ने आज भारत बंद का आह्ववान किया है। किसानों के इस बंद को ट्रक एवं ट्रेड यूनियनों की तरफ से भी समर्थन दिया गया है। किसानों ने पंजाब-हरियाणा समेत कई राजमार्गों के साथ ही रेल यातायात बाधित करने का भी ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 बजे ही किसान कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और उसे बाधित कर दिया।

Bharat Bandh

रेलवे ट्रैक पर किसान

पंजाब में किसानों ने चार घंटे के लिए रेल रोको का भी आह्वान किया है। रेलवे के अनुसार, किसान आंदोलन के चलते शताब्दी और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ही निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा किसान पंजाब के लुधियाना में कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए हैं और रेल यातायात को बाधित कर दिया है।

End of Feed