Bharat Bandh: 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, किसान संगठनों को मिलेगा SKM का साथ, जानें पूरा कार्यक्रम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2024, 06:26 PM IST

Bharat Band Announced on 16 Feb 2024 in Hindi: संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किसान संगठनों से पेंशन, फसलों के लिए एमएसपी और श्रम कानून संशोधनों को वापस लेने की मांग को लेकर 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीण भारत बंद में भाग लेने का आग्रह किया है।

Bharat Band Date 16 Feb 2024: हरियाणा की शंभू सीमा पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। किसान संगठनों और सरकार के बीच अभी सुलह की उम्मीद नहीं दिख रही है। इस बीच, 16 फरवरी को देश भर में 'भारत बंद' का आह्वान है। इस बंद का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की तरफ से किया गया है। एसकेएम ने सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों से एकजुट होने और 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद में भाग लेने का आग्रह किया है। किसान संगठनों के इस आह्वान को देखते हुए देश भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

Bharat Bandh

संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को बुलाया भारत बंद।

भारत बंद: देशव्यापी हड़ताल का समय

एसकेएम और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाया गया ग्रामीण बंद 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। दिन के समय भारत बंद के अलावा, किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में शुक्रवार को ज्यादातर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए बंद रहेंगे।

End of Feed