भगत सिंह की 119वीं जयंती आज, पीएम मोदी, सीएम योगी से लेकर राहुल गांधी तक ने किया शहीद-ए-आजम को नमन

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, ओम बिरला, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। नेताओं ने भगत सिंह के साहस, विचारों और बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

देश आज स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के तत्कालीन लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।

pm modi rahul gandhi (2)

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर देश ने किया याद। PTI

पीएम मोदी ने भगत सिंह को बताया युवाओं के लिए प्रेरणापुंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अपने अदम्य साहस और शौर्य से आजादी के आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा दी। पीएम मोदी ने उनके देश के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के जज्बे को युवाओं के साहस और हौसले का प्रतीक बताया।

End of Feed