Bennett University Convocation: सीएम योगी ने बताया- गोरखपुर में किस तरह किया इंसेफलाइटिस पर काबू, कैसी-कैसी थीं चुनौतियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 03:47 PM IST

सीएम योगी ने कहा, जापान में इंसेफलाइटिस की वैक्सीन 1905 में बन गई थी। गोरखपुर में इस वैक्सीन को आने में 100 साल लगे। 2005 में वैक्सीन आई लेकिन वह भी हमें पूरी मात्रा में नहीं मिल पाया।

Bennett University Convocation: बेनेट यूनिवर्सिटी के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह 2023 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि किस तरह सरकार के प्रयासों से गोरखपुर में इंसेफलाइटिस पर काबू पाया गया। इस दौरान उन्होंने कोरोना महमारी का जिक्र करते हुए कहा कि मजबूत लीडरशिप में ही भारत इससे निपट पाया। सीएम योगी ने उस दौर का जिक्र करते हुए कहा, जब मैं सांसद बना तो एक कार्यकर्ता ने कहा कि क्या मैंने कभी मेडिकल कॉलेज का कभी दौरा किया है। इसके बाद मैंने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। वहां बहुत दुर्व्यवस्था थी। अस्पताल प्रशासन ने कोशिश की कि मैं वहां नहीं जा पाऊं। जून का महीना था, भीषण गरमी थी, टॉयलेट चोक थे। एक-एक बेड पर चार-चार बच्चे लेटे थे। प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज से अपने घर जा चुके थे। मैंने उनसे मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। मैंने राज्य सरकार के सामने भी मुद्दा उठाया।

CM Yogi in Bennette University

बेनेट यूनिवर्सिटी में सीएम योगी

संसद में नहीं मिला मामला उठाने का मौका

सीएम योगी ने कहा, संसद में मैंने मामला उठाने का प्रयास किया, लेकिन मौका नहीं मिला, कहा गया कि ये राज्य का मामला है। फिर मुझे 2-3 वर्षों बाद संसद में मामला उठाने का मौका मिला। मुझे आश्चर्य होता था कि उस समय इस बीमारी (इंसेफलाइटिस) को देखते हुए स्थानीय स्तर पर, राज्य स्तर और केंद्र स्तर पर जो संवेदना होनी चाहिए थी वो नहीं दिखी। संसद चलती थी, तो मैं किसी न किसी तरह इस मामले को बहस में शामिल कराता था। तब जुलाई से लेकर नवंबर के बीच 1200-1500 बच्चों की मौत होती थी। लोग दहशत में जीते थे।

End of Feed