Bengaluru Rain: भारी बारिश से हलकान हुआ बेंगलुरु, भारी ट्रैपिक जाम और जगह-जगह जलभराव

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 12, 2024, 09:26 PM IST

Waterlogging in Bengaluru: सोमवार की सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूल बसों में सवार बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में यातायात बाधित हुआ और जलभराव हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में यातायात बाधित हुआ और जलभराव हो गया
  • निचले इलाकों में कुछ घरों और आवासीय इलाकों में पानी घुस गया और कई अंडरपास भी जलमग्न हो गए
  • बेंगलुरु दक्षिण के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजस्वी सूर्या ने भी इसे लेकर अपनी बात कही

Bengaluru Traffic Jam Due to Heavy Rain: 12 अगस्त यानी सोमवार को सुबह हुई बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के साथ ही जगह जगह यातायात जाम लग गया। यातायात जाम और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से शहर के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में विशेष रूप से दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को असुविधा हुई।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नागवारा जंक्शन और हेब्बाल के बीच आउटर रिंग रोड (ओआरआर), इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी रोड पर वीरसंद्रा व होसुर रोड और बन्नेरघट्टा रोड के कुछ हिस्से बुरी तरह प्रभावित हुए।

Bengaluru rain

सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूल बसों में सवार बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

उन्होंने कहा कि मराठाहल्ली में ओआरआर, कार्तिक नगर और कल्याण नगर, पुत्तेनहल्ली, वरथुर कोडी, पनाथुर मेन रोड पर भारी जलजमाव देखा गया।उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

End of Feed