दंगाइयों का इलाज सिर्फ डंडा है, बंगाल में दंगाइयों को खुली छूट क्यों, बंगाल हिंसा पर सीएम योगी ने ममता को घेरा

सीएम योगी ने कहा कि दंगाइयों का इलाज सिर्फ डंडा है। बंगाल में सेकुलरिज्म के नाम पर दंगाइयों को पूरी छूट दी गई है। क्या-क्या कहा सीएम योगी ने जानिए।

CM Yogi on Bengal violence: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में हिंसा और हिदुओं पर हमले को लेकर ममता बनर्जी सरकार को घेरा है। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि दंगाइयों पर सख्ती बरतने की जरूरत है। सीएम योगी ने कहा कि दंगाइयों का इलाज सिर्फ डंडा है। बंगाल में सेकुलरिज्म के नाम पर दंगाइयों को पूरी छूट दी गई है। हरदोई में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। बंगाल में दंगाइयों को खुली छूट क्यों है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बांग्लादेश के समर्थक हैं, जिन्हें बांग्लादेश अच्छा लगे, वे वहां चले जाएं।

CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

दंगाइयों को शांति दूत कह रही हैं ममता

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले जब भाजपा सत्ता में आई थी तब उत्तर प्रदेश में हर 2-3 दिन में दंगे होते थे। दंगाइयों का एकमात्र इलाज डंडा ही है। आप देख सकते हैं, बंगाल जल रहा है। मुख्यमंत्री चुप हैं। वह दंगाइयों को शांति दूत कह रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर उन्होंने दंगाइयों को आजादी दे दी है। सरकार चुप है।

End of Feed