Bengal Chunav 2026: 1 करोड़ रोजगार, घुसपैठियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस...BJP के 'संकल्प पत्र' की 15 बड़ी बातें

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना संकल्प पत्र (BJP Ka Sankalp Patra) जारी कर दिया है। यह संकल्प पत्र केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की मौजूदगी में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य राज्य में कानून व्यवस्था सुधारना और विकास को गति देना है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों, बुजुर्गों और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए कई वादे किए हैं।

Bengal chunav bjp BJP Sankalp Patra

बंगाल में BJP का मिशन 2026 (Photo: ANI)

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में एक विशेष आयोग बनाया जाएगा। इसके जरिए सभी मामलों की तेजी से जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें पिछले वर्षों की स्थिति और भविष्य की योजना दोनों को बताया जाएगा। भाजपा ने घुसपैठ और सीमा सुरक्षा को भी बड़ा मुद्दा बनाया है। पार्टी का कहना है कि अगर उसकी सरकार बनती है, तो घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा गौ तस्करी रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाने का वादा किया गया है।

End of Feed