बंगाल में सुवेंदु कैबिनेट का आज विस्तार, 35 नए मंत्री लेंगे शपथ, दिखेंगे कई जाने-माने चेहरे

राज्यपाल आरएन रवि नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, हम पश्चिम बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Bengal Cabinet expansion - पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के तीन सप्ताह बाद, राज्य को सोमवार को पूर्ण मंत्रिपरिषद मिलने जा रही है। एक्स पर एक पोस्ट सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित समारोह में कम से कम 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल आरएन रवि नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, हम पश्चिम बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

suvendu adhikari

सुवेंदु कैबिनेट का होगा विस्तार

कई प्रमुख भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह

सूत्रों के अनुसार, कई प्रमुख भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है। संभावित सदस्यों में टीएमसी के पूर्व कद्दावर नेता अर्जुन सिंह, क्रिकेटर से राजनेता बने अशोक डिंडा, पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता और भाजपा नेता एवं अभिनेत्री रूपा गांगुली शामिल हैं। ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए तापस रॉय को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद है।

End of Feed