60 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे बंगाल BJP के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, रिंकू मजूमदार से रचाई शादी

60 वर्षीय दिलीप घोष ने कहा कि उन्होंने अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए शादी करने का फैसला किया। हालांकि वह अब तक अविवाहित हैं, लेकिन रिंकू मजूमदार की यह दूसरी शादी है और उन्हें पहले से एक बेटा है।

Dilip Ghosh Marries Rinku Majumdar- पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को एक निजी समारोह में पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ विवाह बंधन में बंध गए। पारंपरिक बंगाली शादी के परिधान में सिर पर परंपरागत सेहरा लगाए दिलीप घोष अपनी पत्नी के साथ रस्मों के बाद प्रेस के सामने आए और लोगों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कोलकाता के पास न्यू टाउन में अपने आवास के बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से कहा, मैं सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी हैं। मेरे निजी जीवन का मेरे राजनीतिक करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Dilip ghosh

दिलीप घोष ने की शादी

मां की इच्छा पूरी करने के लिए शादी का फैसला

60 वर्षीय दिलीप घोष ने कहा कि उन्होंने अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए शादी करने का फैसला किया। हालांकि वह अब तक अविवाहित हैं, लेकिन रिंकू मजूमदार की यह दूसरी शादी है और उन्हें पहले से एक बेटा है। दिलीप घोष अपनी युवावस्था से ही आरएसएस के सदस्य रहे हैं और 2015 में राज्य भाजपा अध्यक्ष बनने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में इसकी सेवा की है।

End of Feed