बंगाल में नया बवाल, सुवेंदु अधिकारी समेत 4 BJP विधायक विधानसभा से सस्पेंड; जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार और बीजेपी एक बार फिर से आमने सामने आ गए हैं। सरस्वती पूजा के मामले पर संसद में हुए हंगामे को लेकर बीजेपी के चार विधायक सदन से सस्पेंड कर दिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ, पहले दुर्गा पूजा को लेकर टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने चुकी है, अब सरस्वती पूजा को लेकर राज्य में बवाल शुरू हो गया। आज इसी को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत चार भाजपा विधायकों पर कार्रवाई की गई है। भाजपा विधायकों को विधानसभा से 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। सुवेंदु अधिकारी के अलावा विधायक अग्निमित्रा पॉल, बिश्वनाथ कार्क और बंकिम घोष को निलंबित किया गया है।

suvendu adhikari

सुवेंदु अधिकारी समेत चार भाजपा विधायकों बंगाल विधानसभा से 30 दिन के लिए निलंबित

End of Feed