बेगूसराय में दिनदहाड़े हुई फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 14, 2025, 02:31 PM IST

Begusarai Crime: बेगूसराय में बदमाशों ने तीन युवकों को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूली का काम करते थे।

Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय में सोमवार को बदमाशों ने तीन युवकों को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय छोटू महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों में एक का नाम प्रिंस कुमार है, जो नंदकिशोर सिन्हा का बेटा है, जबकि दूसरा घायल शुभम कुमार रामदीरी का निवासी है।

Crime

बेगूसराय में बदमाशों ने 3 युवकों को मारी गोली, एक की मौत

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूली का काम करते थे। सोमवार को भी वे अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर, जो मुंह ढंके हुए थे, वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की बौछार में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस और शुभम का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल परिसर में भी तनावपूर्ण माहौल देखा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

End of Feed