BRICS के दौरान भी नोटिफिकेशन में इस्तेमाल हुआ था 'भारत के प्रधानमंत्री', लेकिन इस बार मच गया हंगामा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 6, 2023, 09:04 AM IST

अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और उसके बाद ग्रीस का भी दौरा किया था तब भी इसका इस्तेमाल हुआ था।

Bharat Row: दिल्ली में आयोजित होने जा रहे जी-20 समिट से ठीक पहले इंडिया का नाम भारत करने के मुद्दे पर विवाद गहराता जा रहा है। जी-20 रात्रिभोज निमंत्रण में मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब इसमें 'भारत के राष्ट्रपति' का जिक्र किया गया, जिससे यह चर्चा तेज हो गई कि संसद के आगामी विशेष सत्र में इंडिया का नाम बदलकर 'भारत' कर दिया जाएगा। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि इस शब्द का इस्तेमाल किसी दस्तावेज में किया गया है। अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और उसके बाद ग्रीस का भी दौरा किया था तब भी इसका इस्तेमाल हुआ था। 22-25 अगस्त तक दोनों देशों की उनकी यात्रा के लिए सरकारी अधिसूचना में भी उन्हें 'भारत का प्रधानमंत्री' कहा गया था।

PM Modi

भारत के प्रधानमंत्री

अब लिखा होगा भारत ऑफिशियल

इसके अलावा दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले भारतीय अधिकारियों के पहचान पत्र पर अब भारतीय अधिकारी के बजाय 'भारत ऑफिशियल' (Bharat official) लिखा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6-7 सितंबर को 20वें आसियान भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) के लिए इंडोनेशिया का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा से एक दिन पहले उनकी यात्रा के समारोह नोट्स में उन्हें 'भारत के प्रधानमंत्री' के रूप में संदर्भित किया गया था।

End of Feed