चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले पूर्व ISRO चीफ के सिवन बोले- किफायती इंजीनियरिंग काफी नहीं, बड़े रॉकेटों की भी जरुरत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 20, 2023, 07:18 PM IST

चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing) से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख के सिवन ने कहा कि किफायती इंजीनियरिंग काफी नहीं है बल्कि हमें बड़े रॉकेटों की जरूरत है।

चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing) से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख के सिवन ने कहा कि भविष्य में न सिर्फ किफायती इंजीनियरिंग बल्कि बड़े रॉकेटों के लिए अधिक फंडिंग देने की जरुरत होगी। सिवन ने कहा कि हमें बड़े रॉकेट और बेहतर सिस्टम की जरुरत है। किफायती इंजीनियरिंग ही काफी नहीं है। हमें शक्तिशाली रॉकेट और उन्नत तकनीक की भी जरुरत है।

former ISRO chief K Sivan, chandrayaan 3 landing, economical engineeri

चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले अंतरिक्ष मिशन पर बोले पूर्व ISRO चीफ के सिवन (तस्वीर-commons.wikimedia)

एनडीटीवी से बात करते हुए पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि अंतरिक्ष गतिविधियों को प्राइवेट कंपनियों के लिए खोलना सरकार का एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर की रुचि स्पष्ट है और परिणाम पहले से ही सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि वे जल्द ही हाई-एंड तकनीक भी अपनाने में सक्षम होंगे। निवेश कोई समस्या नहीं होगी।

End of Feed