देश

नैनीताल हाईकोर्ट में उत्तराखंड सरकार की पैरवी के लिए विधि अधिकारियों की आबद्धता खत्म, सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 06:33 PM IST

उत्तराखंड सरकार की ओर से नैनीताल हाइकोर्ट में पैरवी के लिए नियुक्त विधि अधिकारियों की आबद्धता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन की ओर से उक्त आशय के आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Image

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की ओर से नैनीताल हाइकोर्ट में पैरवी के लिए नियुक्त विधि अधिकारियों की आबद्धता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन की ओर से उक्त आशय के आज आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य गठन के बाद यह पहली बार हुआ है जबकि इतने विधि अधिकारियों की आबद्धता को एक साथ समाप्त कर दिया गया है। उच्च न्यायालय नैनीताल में राज्य सरकार के वादों की पैरवी को लेकर शासन स्तर से विधि अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। विगत दिनों में ऐसा देखा गया कि उच्च न्यायालय में विचाराधीन वादों में राज्य सरकार से संबंधित मामलों में पैरवी कमजोर रही। इस लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई थी। अब इसी क्रम में शासन ने उच्च न्यायालय में पैरवी हेतु तैनात सभी विधि अधिकरियों की आबद्धता को समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने न्याय सचिव को भी निर्देश दिए हैं कि अब जो भी नई नियुक्ति की जाए वह मेरिट के आधार पर की जाए।

अपर सचिव सुधीर कुमार सिंह की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि शासन द्वारा विचारोपरान्त लिए गए निर्णयानुसार उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल के समक्ष राज्य की ओर से पैरवी या बहस किये जाने हेतु विधि अधिकारियों को, इस शर्त के साथ आबद्ध किया गया था कि राज्य सरकार उनकी आबद्धता किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त कर सकती है।

उक्त क्रम में सभी विधि अधिकारियों की आबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त किये जाने की श्री राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। इनमें अपर महाधिवक्ता Additional Advocate General, उप महाधिवक्ता Deputy Advocate General, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता Additional Chief Standing counsel, स्थायी अधिवक्ता Standing counsel, सहायक शासकीय अधिवक्ता Assistant Government Advocate शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article