देश

गुजरात के सबसे अधिक 82 विकास परियोजनाओं को बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने दिया फंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 08:22 PM IST

RBI ने हाल ही में जारी अपनी अगस्त महीने की बुलेटिन बताया कि वर्ष 2022-23 में देश में सबसे अधिक गुजरात के 82 विकास परियोजनाओं को बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा फंड सैंक्शन किया गया है।

Image

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर: देश के बैंकों और वित्तीय संस्थाओं ने एक बार फिर भारत में मोस्ट फेवरेट इन्वेस्टमेन्ट डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान रखने वाले गुजरात में निवेशित विकास परियोजनाओं पर अपना सबसे अधिक भरोसा जताया है। RBI ने हाल ही में जारी अपनी अगस्त महीने की बुलेटिन यह बताया है कि वर्ष 2022-23 में देश में सबसे अधिक गुजरात के 82 विकास परियोजनाओं को बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा फंड सैंक्शन किया गया है। इस श्रेणी में 48 परियोजनाओं के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और 45 परियोजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है। हालांकि, बैंकों/वित्तीय संस्थानों द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं की कुल लागत की बात करें तो 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ गुजरात देश में दूसरे स्थान पर है।

वहीं, RBI की इस बुलेटिन के अनुसार पिछले 10 सालों में यानी 2013-14 से 2022-23 की बात करें इस समयावधि में भी देश के बैंकों और वित्तीय संस्थानों का सबसे अधिक विश्वास गुजरात में निवेशित विकास परियोजनाओं पर रहा है। पिछले 10 सालों में गुजरात के 692 विकास परियोजनाओं को फंड मिला है जो कि किसी भी राज्य में फंड हासिल करने वाले विकास परियोजनाओं की संख्या के मामले देश में सबसे अधिक है।

बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन हमेशा ही गुजरात को मिला है। यही कारण है कि राज्य सरकार, RBI की इस बुलेटिन रिपोर्ट में उल्लिखित साल 2022-23 के इन आकंड़ों और पिछले 10 सालों की इस उपलब्धि को गुजरात की निवेश अनुकूल नीति, उद्योग अनुकूल माहौल और राज्य के सबसे बड़े इन्वेस्टर समिट वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट की उपलब्धि के साथ-साथ प्रधानमंत्री के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने पर उसके प्रतिफल के रूप में भी देख रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल जनवरी 2024 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की दसवीं कड़ी आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे समय में गुजरात को मिली यह उपलब्धि आगामी वाइब्रेंट समिट के लिए न केवल महत्वपूर्ण है बल्कि ये आंकड़ें इस कार्यक्रम की सफलता के लिए काफी लाभकारी भी साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि, वाइब्रेंट गुजरात 2024 के आयोजन के माध्यम से एक बार फिर गुजरात बड़े स्तर पर निवेश, और विकास परियोजनाओं को आकर्षित करने की तैयारी में है और RBI की यह रिपोर्ट निश्चय ही गुजरात में निवेश हेतु निवेशकों के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article