NALSAR विवाद: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने छात्रों से माफी मांगी, CJI ने लगाई थी BCI को फटकार

बयान में कहा गया, अगर मौजूदा विवाद से जुड़ी किसी बात, मेरे किसी शब्द या पत्र से हमारे विधि विद्यार्थियों की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं इसके लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करता हूं और माफी मांगता हूं।

भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने नालसार विश्वविद्यालय से इस वर्ष स्नातक करने वाले किसी भी विद्यार्थी का अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण नहीं करने का राज्य विधिज्ञ परिषदों को आदेश देने को लेकर विद्यार्थियों से माफी मांगी है। यह आदेश पहले ही वापस लिया जा चुका है। मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर जारी एक बयान में कहा कि हाल के घटनाक्रम से विद्यार्थियों में चिंता पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि यदि उनके किसी शब्द या संदेश से विद्यार्थियों की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है।

Manan mishra

BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा

मनन मिश्रा ने क्या-क्या कहा

बयान में कहा गया, अगर मौजूदा विवाद से जुड़ी किसी बात, मेरे किसी शब्द या पत्र से हमारे विधि विद्यार्थियों की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं इसके लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करता हूं और माफी मांगता हूं। इसमें कहा गया, यह बात कहने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। खेद जताना प्रतिष्ठा या अहंकार का विषय नहीं है। यह केवल इस बात को स्वीकार करना है कि हमारे विद्यार्थियों की भावनाएं और चिंताएं मायने रखती हैं।

End of Feed