BCAS का एयरलाइन कंपनियों को निर्देश, उड़ान पहुंचने के 30 मिनट के अंदर यात्रियों को मिले सामान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2024, 01:21 PM IST

Aviation Ministry: एयरलाइन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि यात्रियों का सारा सामान हवाई अड्डे पर उड़ान के उतरने के 30 मिनट के भीतर पहुंच जाए।

Aviation Ministry: नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने एयरलाइन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि यात्रियों का सारा सामान हवाई अड्डे पर उड़ान के उतरने के 30 मिनट के भीतर पहुंच जाए। यात्रियों को उड़ान पहुंचने के बाद उनका सामान देने में देरी की शिकायतों के बीच नियामक बीसीएएस ने सात अनुसूचित एयरलाइंस को यह निर्देश दिया है।

Flight

एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश

रविवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीसीएएस ने एयरलाइंस से 26 फरवरी तक सामान की समय पर डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय लागू करने को कहा है। यह निर्देश 16 फरवरी को सात एयरलाइंस - एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट, विस्तारा, एईएक्स कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस को जारी किया गया।

End of Feed