क्या आप भी फ्लाइट से करने जा रहे सफर? तो जान लीजिए Air India की एडवाइजरी; जानें कौन एयरपोर्ट बंद

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब, बढ़ते तनाव के कारण सूची में कुछ और एयरपोर्ट जुड़ गए हैं।

Security Measures At Airports: भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़े संघर्ष के बीच एयर इंडिया ने यात्रा को लेकर जरूरी सलाह जारी की है। एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि यात्रा करने से पहले क्या करना होगा। एयर इंडिया ने ट्वीट किया, हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के संबंध में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के मद्देनजर, भारत भर के यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले अपने संबंधित हवाई अड्डों पर पहुंचें। प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है।

Air India

एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

अकासा एयर ने भी जारी की एडवाइजरी

वहीं, अकासा एयर ने ट्रैवल एडवाजरी जारी की है। ट्वीट में कहा गया है, भारत भर के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों के कारण हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें, ताकि एक सहज चेक-इन और बोर्डिंग अनुभव सुनिश्चित हो सके। कृपया सुनिश्चित करें कि आप हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए वैध सरकारी पहचान दस्तावेज साथ लेकर चलें। आपके चेक-इन बैगेज के अलावा, केवल 7 किलोग्राम तक वजन वाले एक हैंडबैग की अनुमति होगी। नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी यात्रियों को बोर्डिंग से पहले सेकेंडरी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

End of Feed