Bareilly Varanasi Express: लखनऊ मे बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस डिरेल होने से बची है, लोको पायलट ने अचानक ट्रेन रोककर हादसा होने से टाला है, मलिहाबाद-काकोरी के बीच दोनों ट्रैक पर लकड़ी के बड़े टुकड़े मिले हैं, मौके पर ट्रैक पर 2-2 फ़ीट के लम्बे करीब 10 किलो वजनी लकड़ी के टुकड़े पाए गए हैं।
गौर हो कि लखनऊ-नई दिल्ली रेल मार्ग पर मलिहाबाद और काकोरी रेलवे स्टेशन के बीच रखा गया लकड़ी का टुकड़ा बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन मे फंस गया।
RPF, GRP और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे, गुरूवार रात मलिहाबाद से लखनऊ की तरफ आ रही थी बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
मलिहाबाद थाने मे सीनियर सेक्शन इंजीनियर की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।
लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी
लकड़ी का टुकड़ा बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में फंस गया था पर लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।जांच के दौरान अप ट्रैक पर भी लकड़ी की टहनी मिली इस कारण करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा।
कानपुर में भी सितंबर के महीने में ऐसा ही मामला सामने आया था
कानपुर में भी सितंबर के महीने में ऐसा ही मामला सामने आया था जहां भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस डिरेल होने से बच गई रेलवे ट्रैक पर भरा गैस सिलिंडर रखा गया था, इसके पहले रायबरेली में ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई थी।
