शहर

Train Accident: पटरी से उतरी अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, ट्रेनों का आवगमन बंद; हेल्प लाइन नंबर जारी

असम के मालीगांव के डिबालोंग स्टेशन के पास अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12520) पटरी से उतर गई।

Image

अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

असम के मालीगांव के डिबालोंग स्टेशन के पास अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12520) पटरी से उतर गई। लगभग 3 बजकर 55 मिनट पर लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत लुमडिंग-बर्डरपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग स्टेशन पर ट्रेन डिरेल होने की खबर है। ट्रेन के पावर कार और इंजन समेत 08 डिब्बे पटरी से उतरे हुए बताए जा रहे हैं। हालांकि, दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन गुरुवार सुबह अगरतला से रवाना हुई थी।

दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत मेडिकल ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से घटनास्थल के लिए पहले ही रवाना हो चुकी है। लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है। लुमडिंग में हेल्पलाइन नंबर 03674 263120, 03674 263126 हैं।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है, "ट्रेन 12520 अगरतला-एलटीटी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे आज 15:55 बजे लुमडिंग के पास डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतर गए। कोई बड़ी दुर्घटना या चोट नहीं आई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article