‘ऑपरेशन सिंदूर' के वक्त हिंदी खबरों की दर्शक संख्या 2016 के ‘सर्जिकल स्ट्राइक' के दिनों से अधिक: BARC

BARC के मुताबिक 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान 15 से ज्यादा हिंदी स्पीकिंग मार्केट में हिंदी टीवी न्यूज का शेयर जो कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले से पहले चार प्रतिशत था, वह बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया।

‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (बार्क) ने सोमवार को कहा कि हिंदी भाषी बाजारों में भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान टेलीविजन समाचार दर्शकों की संख्या 2016 के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के आसपास के दिनों में दर्ज समाचार दर्शकों की संख्या से अधिक रही। बार्क ने कहा कि 15 से अधिक एचएसएम (हिंदी भाषी बाजारों) में हिंदी टीवी समाचार की हिस्सेदारी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सप्ताह के दौरान बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई, जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले से पहले चार प्रतिशत थी।

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खूूब देखे गए हिंदी न्यूज चैनल।

29 सितंबर, 2016 को हुआ 'सर्जिकल स्ट्राइक'

इस संस्था ने कहा कि यह ‘2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान हासिल हिस्सेदारी से अधिक है।’ भारतीय सशस्त्र बलों ने उरी में सैन्य अड्डे पर हुए घातक आतंकवादी हमले के जवाब में 29 सितंबर, 2016 को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर ‘सर्जिकल’ हमले किए थे।

End of Feed