पहला चुनाव और वो भी डिप्टी सीएम चाचा के खिलाफ, महाराष्ट्र में पवार बनाम पवार की लड़ाई में उलझा बारामती का समीकरण

एनसीपी (एसपी) ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए युगेन्द्र को मैदान में उतारा है, जो अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के बेटे हैं। यह युगेन्द्र का पहला चुनाव है। पिछले छह महीनों में पुणे जिले के अपने गृह क्षेत्र बारामती में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली पवार परिवार के दो सदस्यों के बीच यह दूसरा चुनावी मुकाबला है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बारामती सीट पर पवार बनाम पवार की लड़ाई फिक्स हो गई है। बारामती सीट पर भतीज अजित पवार के खिलाफ शरद पवार ने अपने पोते युगेन्द्र पवार को टिकट दे दिया है। युगेन्द्र पवार पहली बार चुनावी मैदान में और अजित पवार के भतीजे हैं।

Yugendra Pawar

शरद पवार ने अजीत पवार के खिलाफ उन्हीं के भतीजे को उतारा

End of Feed