Motihari Station: बापूधाम मोतिहारी स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा

  • Authored by: कुन्दन सिंह
  • Updated Feb 26, 2023, 05:22 PM IST

गांधी के सत्याग्रह की पावन भूमि और उत्तर बिहार के प्रमुख शहर मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास भारतीय रेलवे अपने स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्लान में बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को शामिल किया है। पूरी योजना की अनुमानित लागत 234 करोड़ रूपए है।

पूरे स्टेशन रिडेवलपमेंट का काम दो चरण में पूरा किया जाएगा। पहले परियोजना के प्रथम चरण में 194 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नए मॉडल में यात्रियों को यहां एयरपोर्ट जैसी वर्ल्डक्लास सुविधाएं प्राप्त होंगी। जिमसें यात्री सुविधाओं के साथ टेक्नोलॉजी और स्थानीय कला संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक मेल देखने को मिलेगा।

Bapudham Motihari station

मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास

स्टेशन रिडेवलपमेंट में स्टेशन को विश्वस्तरीय रूप देते हुए स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा। जहां वेंटिलेशन, एक्सेस कंट्रोल गेट हर प्लेटफार्म पर एस्केलेटर या लिफ्ट लगाए जाएंगे, ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो। यात्रियों के आवश्यक सुविधाओं में खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल होंगे । इससे आम यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे ।

End of Feed