हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना की डोभाल से हुई मुलाकात! बांग्लादेश के हालात पर आज संसद में बयान दे सकते हैं जयशंकर

भारत ने अभी तक बांग्लादेश के घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उम्मीद है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को पड़ोसी देश के हालात पर संसद में बयान देंगे। जानिए बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर सभी अपडेट।

Sheikh Hasina in India: बांग्लादेश में सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाली शेख हसीना का विमान से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा। बताया जा रहा है कि उनकी योजना लंदन जाने की है। राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हसीना बांग्लादेश वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य परिवहन विमान से भारत पहुंचीं। हसीना के विमान के एयरबेस पर उतरने के कुछ समय बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने उनसे मुलाकात की। माना जाता है कि हसीना को बांग्लादेश के घटनाक्रम पर भारत के रुख से अवगत कराया गया।

Sheikh Hasina

बांग्लादेश में तख्तापलट

भारत ने अभी तक बांग्लादेश घटनाक्रम पर टिप्पणी नहीं की

भारत ने अभी तक बांग्लादेश के घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उम्मीद है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को पड़ोसी देश के हालात पर संसद में बयान देंगे। इसके अलावा, जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश में तेजी से बदल रहे हालात के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जयशंकर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि हसीना को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि हसीना की योजना लंदन जाने की थी। हालांकि, कुछ मुद्दे सामने आए हैं, जिससे उनकी मूल योजना में कुछ अनिश्चितता है।

End of Feed