देश

Sheikh Hasina: दो दिन के राजकीय दौरे पर आज भारत आएंगी बांग्लादेश की PM शेख हसीना, कई अहम करार पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

Sheikh Hasina India Visit: हसीना के इस दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 21 और 22 जून को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगी। इसमें कहा गया है कि 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद भारत में सरकार बनने के बाद यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा होगी।

Image

शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना।

Photo : PTI

Sheikh Hasina India Visit: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने दो दिनों के राजकीय दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंच रही हैं। केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद यह किसी विदेशी नेता का पहला भारत दौरा है। हसीना करीब दो सप्ताह पहले पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आई थीं। गत नौ जून को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारत के पड़ोसी देशों से जो 7 मेहमान आए थे उनमें एक हसीना भी थीं।

शनिवार को पीएम से मिलेंगी, हो सकते हैं कई अहम समझौते

समझा जाता है कि हसीना का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों एवं आपसी संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। रिपोर्टों की मानें तो बांग्लादेश की पीएम अपने भारतीय समकक्ष पीएम मोदी से शनिवार को मिलेंगी। इस बैठक में कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति, जयशंकर सहित अन्य नेताओं से मिलेंगी

हसीना के इस दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 21 और 22 जून को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगी। इसमें कहा गया है कि 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद भारत में सरकार बनने के बाद यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श के अलावा, हसीना का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार शाम को हसीना से मुलाकात करेंगे।

कुछ वर्षों में दोनों देशों के समग्र रिश्ते में विकास हुआ

एक सूत्र ने बताया कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और बांग्लादेश के बीच समग्र सामरिक संबंधों में विकास हुआ है। बांग्लादेश भारत की "पड़ोसी पहले" नीति के तहत एक महत्वपूर्ण साझेदार है और यह सहयोग सुरक्षा, व्यापार, वाणिज्य, ऊर्जा, संपर्क, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा और समुद्री मामलों तक फैला हुआ है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द